MP News LIVE: मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगी जनगणना, उज्जैन नगर निगम का पॉलिथिन पर एक्शन

MP News LIVE: मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगी जनगणना, उज्जैन नगर निगम का पॉलिथिन पर एक्शन


Last Updated:

MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

भोपाल एम्स में कॉकरोच से परेशान मरीजों के परिजन
भोपाल के एम्स में अव्यवस्थाओं का एक वीडियो फिर सामने आया है. NICU में चूहे मिलने के बाद अब वार्डों के बाहर कॉकरोच का आतंक देखने को मिला है. मरीजों के परिजन कॉकरोच से परेशान हुए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तीमारदार कॉकरोच दिखाते नजर आए. मरीज के परिजनों के लिए जहां पर सोने की व्यवस्था है, वहां पर गंदगी नजर आ रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे जनगणना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 9:55 बजे जनगणना निदेशालय में जनगणना का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह सुबह 10:20 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पहुंचेंगे. वहां वह जनजातीय उप-योजना बजट उपयोग कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे. सीएम दोपहर 1:15 बजे भोपाल से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे. सिवनी मालवा को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. वहां उनका रोड शो होगा, जो हनुमान मंदिर से पुराना बस स्टैंड रहेगा. सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम–टिमरनी मार्ग उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे. इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. शाम 4:45 बजे वह सिवनी मालवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

उज्जैन नगर निगम का पॉलिथिन पर एक्शन
उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में 22 टन जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये थी. नगर निगम द्वारा जब्ती में पकड़ी गई करीब 22 टन से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथिन, डिस्पोजल ग्लास, चम्मच और दोने को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर पूरी तरह खत्म कर दिया गया. इस कार्रवाई में रोड रोलर, जेसीबी और डंपर का इस्तेमाल करते हुए सामग्री को कुचला गया. वहीं ग्राइंडर मशीन से इसे बारीक क्रश भी किया गया.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link