छिंदवाड़ा में CBSE 10वीं रिजल्ट के बाद खुशी की लहर: टॉपर्स ने बढ़ाया शहर का मान, अब 12वीं के परिणाम का इंतजार – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में CBSE 10वीं रिजल्ट के बाद खुशी की लहर:  टॉपर्स ने बढ़ाया शहर का मान, अब 12वीं के परिणाम का इंतजार – Chhindwara News


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट सामने आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। अब छात्रों को 12वीं के परिणाम का इ

.

इस बार छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र पर्व अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं फर्स्ट स्टेप स्कूल के समर्थ धनकारिया ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

डीपीएस के पर्व अग्रवाल ने 99% अंक प्राप्त किए

अन्य प्रमुख छात्रों की बात करें तो विद्या भूमि स्कूल के यथार्थ पवार ने 98.4 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के तेजस चौबे ने 97.6 प्रतिशत और संत श्री स्कूल की भक्ति छोरिया ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके अलावा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के देवक ताम्रकार और अन्विता डबली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल की रैना भोजवानी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

रैना भोजवानी ने 94.4 अंक प्राप्त किए

रैना भोजवानी ने 94.4 अंक प्राप्त किए

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल पहुंचे और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link