सतना पेप्टेक सिटी गोलीकांड, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार: एक के फरारी के दौरान टूटे दोनों पैर, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पकड़ा – Satna News

सतना पेप्टेक सिटी गोलीकांड, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार:  एक के फरारी के दौरान टूटे दोनों पैर, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पकड़ा – Satna News




सतना की पेप्टेक सिटी कॉलोनी में 22 मार्च को हुए गोलीकांड और मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह विवाद आर्थिक लेनदेन को लेकर हुआ था। वर्तमान में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं 4 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शैलेंद्र उर्फ डब्बू (45) निवासी भटगवां (थाना रैगांव) और दुर्गा सिंह उर्फ कान्हा (26) निवासी ललचहा (थाना नागौद) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी शैलेंद्र एक हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए थे। वह अस्पताल में भर्ती था और बुधवार को छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन के विवाद में की थी मारपीट और हवाई फायरिंग यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पेप्टेक सिटी कॉलोनी में 22 मार्च को हुई थी। आर्थिक लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपियों ने गौरव उर्फ गोलू सिंह के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही, आरोपियों ने मौके पर हवाई फायर भी किए थे। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार, 4 अब भी फरार इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी रघु उर्फ रघुराज सिंह और रूदन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 4 अन्य आरोपी वैभव सिंह, छंगू सिंह, दीपराज सिंह और ओंकार अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। दूसरी तरफ, पकड़े गए दोनों आरोपियों शैलेंद्र और दुर्गा सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link