फालसे से किसान की हो रही तगड़ी कमाई, 20 दिन में लाखों का मुनाफा, जानें खेती का तरीका

फालसे से किसान की हो रही तगड़ी कमाई, 20 दिन में लाखों का मुनाफा, जानें खेती का तरीका


होमताजा खबरकृषि

फालसे से किसान की हो रही तगड़ी कमाई, 20 दिन में लाखों का मुनाफा, जानें तरीका

Last Updated:

किसान गोपाल पटेल ने कहा कि उनके दादा ने 100 साल पहले आधा एकड़ में फालसे की खेती की शुरुआत की थी. आज हम भी उसको संभाल कर रखे हुए हैं. हमारे द्वारा इसमें ना ही कोई दवाई डाली जाती है ना कोई बीज लगाए जाते है. यह पौधे पानी डालते ही गर्मी के सीजन में हरे हो जाते हैं. गर्मी के दिनों में उसकी सबसे अधिक डिमांड रहती है इन दिनों बाजार में ₹300 किलो फल बिक रहा है. जिससे हमारी 20 दिन में लाखों रुपए की कमाई हो जाती है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान अक्सर नवाचार करते जाते हैं. जिस से उनकी आमदनी बढ़ रही हैं आज हम आपको बुरहानपुर जिले के एक किसान की कहानी से रूबरू करवा रहे हैं. पिछले 100 वर्षों से अपने तीन परिवार की पीढ़ियों की परंपरागत फालसे की खेती को संभाल कर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं.

किसान गोपाल पटेल ने कहा कि दादा मोतीराम पटेल ने फालसेकी खेती की शुरुआत की थी. आज हम तीसरी पीढ़ी में यह खेती कर रहे हैं. गर्मी के दिनों में उसकी सबसे अधिक डिमांड रहती है इन दिनों बाजार में ₹300 किलो फल बिक रहा है. जिससे हमारी 20 दिन में लाखों रुपए की कमाई हो जाती है. हम 5 से 6 लोगों को रोजगार भी दे रहे है.

 किसान ने दी जानकारी 
टीम को फालसे की खेती करने वाले गोपाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दादा मोतीराम पटेल के द्वारा फालसे के पौधे लगाए गए थे. आज हम 100 सालों से इनको संभाल कर रखे हुए हैं. हम यह फालसे की खेती कर हर साल लाखों रुपए की कमाई करते हैं. यह फल केवल 40 दिन ही बाजार में देखने के लिए मिलते हैं. यह शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं और शरीर के तापमान को बनाकर रखते हैं डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं. इसलिए लोग ऑर्गेनिक होने के कारण हमारे खेत में ही खरीदी करने के लिए आ जाते हैं ₹300 किलो बेच रहे हैं.

आधा एकड़ में की है खेती
गोपाल पटेल बताते हैं कि दादा ने 100 साल पहले आधा एकड़ में फालसे की खेती की थी. आज हम भी उसको संभाल कर रखे हुए हैं. हमारे द्वारा इसमें ना ही कोई दवाई डाली जाती है ना कोई बीज लगाए जाते है. यह पौधे पानी डालते ही गर्मी के सीजन में हरे हो जाते हैं और इस पर फल से लगना शुरू हो जाते हैं. जिससे हमारी एक से दो लाख रुपए की कमाई हो जाती है. हम आठ लोगों को रोजगार देते हैं.



Source link