Last Updated:
India vs Afghanistan Test: इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में खेलना है. चयनकर्ता जून में होने वाले इस मैच से कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल के बाद भारतीय टीम को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. जानकारी के मुताबिक इस मुकाबले के लिए भारत के टॉप खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. यह मैच 6 जून से शुरू होना है, जबकि आईपीएल 31 मई को खत्म होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ब्रेक दिया जा सकता है. यह टेस्ट ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चक्र में नहीं गिना जाएगा. दोनों ही खिलाड़ी इसके बाद होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं.
timesofindia.com ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, “आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा गैप नहीं है, इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिए सतर्क रहेंगे. इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज है. अफगानिस्तान टेस्ट में WTC पॉइंट्स नहीं हैं, और खिलाड़ियों की वर्कलोड को ध्यान से मैनेज करना होगा. कुछ खिलाड़ी करीब दो महीने तक लगातार क्रिकेट खेलेंगे और साल के बाकी हिस्से में भी काफी क्रिकेट है,”
Add News18 as
Preferred Source on Google
टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र मैच में आराम दिया जा सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी को वनडे में भी टीम की कमान संभालना है. BCCI उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा.
टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई उनका वर्कलोड मैनेज करना बहुत जरुरी है. जानकारी के मुताबिक उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में आराम दिया जाएगा.
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है लेकिन टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. BCCI उनके वर्कलोड को भी मैनेज करने की योजना बना रही है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से उनको बाहर रखा जा सकता है.
इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे केएल राहुल टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा हैं. उनको ऊपर वनडे में विकेटकीपर की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में टेस्ट मैच से इस स्टार खिलाड़ी को ब्रेक दिया जा सकता है.
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. उनको आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा मौके मिले और वो मैच फिट हों इसकी योजना तैयार है. बीसीसीआई सिराज का महत्व जानती है और इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से उनको बाहर रखा जा सकता है.