अनूपपुर में ट्रक ने वृद्ध को कुचला, VIDEO: सिर में आई गंभीर चोट, अधिक खून बहने से तोड़ा दम; डोला नप कार्यालय के सामने हादसा – Anuppur News

अनूपपुर में ट्रक ने वृद्ध को कुचला, VIDEO:  सिर में आई गंभीर चोट, अधिक खून बहने से तोड़ा दम; डोला नप कार्यालय के सामने हादसा – Anuppur News




अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 56 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध ने सिर में गंभीर चोट लगने से अस्ताल में दम तोड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर जमुना विश्वकर्मा (56) सड़क पर कहीं पैदल जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-43 पर नगर परिषद डोला कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रोंद दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिर में गंभीर चोट, खून बहने से तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जमुना विश्वकर्मा को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से हुई ट्रक की पहचान घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे संदिग्ध ट्रक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक अनूपपुर से रामनगर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। अज्ञात चालक पर केस, आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन की पहचान हो चुकी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर आक्रोश देखा गया।



Source link