Last Updated:
सीहोर में मानवीयता का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है, जब बीच सड़क पर एक युवक को सीपीआर दिया गया. सही समय पर सीपीआर मिलने की वजह से युवक की जान बच सकी. जान बचाने वाले रोहित मालवीय ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया.
युवक ने सीपीआर देकर बचाई जान
Sehore News: सीहोर में मानवता की एक अलग ही मिशाल देखने को मिली है, जब जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पिपलिया मीरा से सीहोर की ओर आ रहा एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया. इस हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रोहित मालवीय ने तुरंत अपनी बाइक रोककर इस बेसुध पड़े घायल को सीपीआर देना शुरू कर दिया. कुछ राहगीर भी मानवीयता की मिसाल को देखकर तुरंत घायल की मदद के लिए दौड़े. समय पर CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) मिलने से इस घायल युवक की जान बच गई.
CPR देने के बाद लौटी जान
घायल की पहचान ग्राम बरखेड़ी निवासी संतोष के रूप में हुई. मौके पर संतोष की सांसें उखड़ने लगीं और उसकी स्थिति गंभीर होने लगी थी. इस दौरान काफी लोग उनसे पास जमा हो गए. लेकिन ऐसे में रोहित ने बिना समय गंवाए उसे CPR देना शुरू किया. वह काफी देकर उनकी छाती को दबाते रहे, जिससे उनकी सांसें लौट सकें. कड़ी मशक्कत और सही तकनीक के इस्तेमाल के बाद संतोष की सांसें सामान्य हुईं. इसके बाद वह होश में आया. संतोष के लिए रोहित इंसान के रूप में भगवान बनकर आए और उनकी जान बचा ली.
परिजनों को किया फोन
बाद में जब रोहित ने युवक के सामान्य होने पर उसके मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी और एंबुलेंस को भी कॉल किया. जहां एंबुलेंस से फिर उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. लेकिन रोहित के द्वारा किए गए कार्य की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने बहादुरी से दूसरे की जान बचाई.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें