वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां की मौत: बेटा घायल, आगर मालवा में मान कार्यक्रम से शामिल होकर घर लौट रहे थे – Agar Malwa News

वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां की मौत:  बेटा घायल, आगर मालवा में मान कार्यक्रम से शामिल होकर घर लौट रहे थे – Agar Malwa News




आगर मालवा में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय सपना पति लालाजी माली की मौत हो गई। यह दुर्घटना आगर और आमला के बीच ग्राम मोयाखेड़ा के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। सपना अपने बेटे रोहित के साथ नलखेड़ा के बड़ागांव में एक मान कार्यक्रम में शामिल होकर फूल मालीपुरा स्थित अपने घर लौट रही थीं। स्कूटर रोहित चला रहा था। हादसे में रोहित भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपना गृहिणी थीं और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें से बेटी की शादी हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link