Last Updated:
यदि आप भी केला कपास और गन्ना की फसल लगाने वाले किसान है और इस बार कुछ नया लगाना चाहते हैं तो आप तरबूज की खेती कर सकते हैं. तरबूज की खेती करने के लिए आपको तीन बातों की विशेष ध्यान होगा. इसमें मेहनत कम है और काफी अच्छी आमदनी भी हो जाती है. आप एक एकड़ में तीन से चार लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक खेती किसानी की जाती है. यहां के किसान परंपरागत खेती से हटकर अब फल फ्रूट की खेती भी करने लगे हैं. तरबूज की खेती यदि आप भी करने जा रहे हैं तो आप तीन बातों का विशेष ध्यान रखें. तरबूज की खेती करने से पहले आपको अच्छे बीच का चयन करना है और शाम के समय में सिंचाई करें और 15 दिन में कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करें. यदि आप इन तीन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके फल की साइज भी बड़ी होगी, उत्पादन भी अच्छा होगा जिससे आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.
लोकल 18 की टीम को कृषि विभाग के सहायक प्रबंधक विशाल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी केला कपास और गन्ना की फसल लगाने वाले किसान हैं और इस बार कुछ नया लगाना चाहते हैं तो आप तरबूज की खेती कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
तरबूज की खेती करने के लिए आपको तीन बातों का विशेष ध्यान देना है. तो आपके खेत में उत्पादन अच्छा होगा कम लागत लगेगी और आप को भाव अच्छा मिलेगा आप तरबूज की खेती कर सकते हैं, जिसमें आपको सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के बीच का इस्तेमाल करना है. शाम के समय में सिंचाई करना है और 15 से 15 दिन में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करना है और लगातार खेत पर 90 दिन तक नजर बनाकर रखना है. यदि आप इन तीन बातों का विशेष ध्यान देते हैं तो आपका उत्पादन भी अच्छा होगा. अच्छी क्वालिटी का माल होगा और एक एकड़ में तीन से चार लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं.
एक बात का विशेष रखें ध्यान
यदि आप आपके खेत में अच्छा उत्पादन और आपके फल का साइज अच्छा बड़ा चाहते हैं तो आप जब भी आपके खेत में तरबूज की खेती करने जा रहे हैं तो बीज को पानी में भिगोकर लगाए और जैसे-जैसे तरबूज का पौधा बड़ा होता जाएगा उसके आसपास उगने वाली घास को तुरंत ही हटा दें, जिससे आपके पौधे की क्वालिटी सुधरेंगी, क्वालिटी सुधरने पर उसका तरबूज का गोल साइज भी होगा और अधिक मात्रा में उत्पादन होगा, जिससे आपकी अच्छी कमाई होगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें