उज्जैन में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक बदला समय

उज्जैन में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक बदला समय


Last Updated:

उज्जैन में भीषण गर्मी को देखते हुए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन उनके स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. इन कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे,

Zoom

उज्जैन में स्कूलों का बदला समय

उज्जैन में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है. छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है. यह आदेश शासकीय और अशासकीय दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा.

जारी निर्देश के अनुसार, 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके. प्रशासन ने स्कूल संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

यह होगी स्कलों की टाइमिंग
वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन उनके स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. इन कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे, ताकि तेज धूप के समय बच्चों को घर भेजा जा सके.

गर्मी से बचाव जरूर करें
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें. प्रशासन का कहना है कि यदि तापमान में और बढ़ोतरी होती है, तो आगे भी इसी तरह के निर्णय लिए जा सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link