सूर्यवंशी ने बस के शीशे पर जो लिखा, उसे कर दिखाया, सबसे तेज 50 छक्के जड़े

सूर्यवंशी ने बस के शीशे पर जो लिखा, उसे कर दिखाया, सबसे तेज 50 छक्के जड़े


होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी ने बस के शीशे पर जो लिखा, उसे कर दिखाया, सबसे तेज 50 छक्के जड़े

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi fastest 50 sixes: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में वह कर दिखाया जो आज तक कोई अनकैप्ड खिलाड़ी नहीं कर सका था. मैच से पहले टीम बस के शीशे पर ‘100’ लिखकर उन्होंने अपनी सफलता की भविष्यवाणी की और मैदान पर महज 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर उसे सच कर दिखाया. इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. वैभव की यह ऐतिहासिक पारी उनकी अटूट इच्छाशक्ति और बेखौफ बल्लेबाजी का जीवंत प्रमाण है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने बस के शीशे पर अपनी अंगुली से 100 लिखा था.

नई दिल्ली. आईपीएल के आकाश में हर साल नए सितारे चमकते हैं. लेकिन 2026 का सीजन एक ऐसे युवा तूफान के नाम रहा है जिसने क्रिकेट की स्थापित मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है. वह नाम है वैभव सूर्यवंशी. बिहार की मिट्टी से निकले इस युवा खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो किया, उसे सालों तक याद रखा जाएगा. वैभव ने न केवल अपनी ‘कथनी को करनी’ में बदला, बल्कि यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल के एक ऐसे रिकॉर्ड को धूल चटा दी, जिसे तोड़ना नामुमकिन माना जाता था.

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत लेकिन उतने ही आत्मविश्वास के साथ कहा था कि वह क्रिस गेल के 175 रनों के पहाड़ जैसे निजी स्कोर को तोड़ना चाहते हैं. हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 175 रन तो नहीं बनाए, लेकिन गेल का एक ऐसा रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की गवाही देता है. वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. क्रिस गेल ने यह मुकाम हासिल करने के लिए 21 पारियां ली थीं, लेकिन वैभव ने उनसे 6 पारियां कम यानी महज अपनी 15वीं पारी में ही 50 छक्कों का आंकड़ा छूकर सनसनी मचा दी. गेल के रिकॉर्ड को इस तरह ध्वस्त करना यह बताता है कि वैभव केवल रन नहीं बना रहे, बल्कि गेंदबाजों के आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने बस के शीशे पर अपनी अंगुली से 100 लिखा था.

View this post on Instagram





Source link