मंडला में नहर में मिला शख्स का शव: ग्राम कूड़ेला नयाटोला का रहने वाला, मौत की वजह तलाश रही पुलिस – Mandla News

मंडला में नहर में मिला शख्स का शव:  ग्राम कूड़ेला नयाटोला का रहने वाला, मौत की वजह तलाश रही पुलिस – Mandla News




मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सिझौरा के पास हालोंन नहर में एक शख्स की लाश मिली है। शव देखने पर सड़क से गुजरने वाले लोगों ने तुरंत बिछिया थाना पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत सैयाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान 50 साल के संतु उइके के रूप में हुई है, जो ग्राम कूड़ेला नयाटोला के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव पुलिस ने मामले की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिछिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। जांच में जुटी पुलिस संतु की मौत कैसे हुई और वे नहर तक कैसे पहुंचे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बिछिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत की सही वजह जानने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।



Source link