नाबालिग लड़की से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता शादी में रिश्तेदार के घर आई थी, इधर, रास्ता भटककर कानपुर से जोबट पहुंचा लड़का – alirajpur News

नाबालिग लड़की से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार:  पीड़िता शादी में रिश्तेदार के घर आई थी, इधर, रास्ता भटककर कानपुर से जोबट पहुंचा लड़का – alirajpur News




आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर आई थी। रात करीब 3:30 बजे जब वह सो रही थी, तभी गांव के ही रितेश उर्फ रीनू (20 वर्ष) और जुबटिया (25 वर्ष) वहां पहुंचे। आरोपियों ने बालिका को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर जब गांव का एक शख्स वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस की कार्रवाई शुरुआत में डरी हुई पीड़िता ने बाद में अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद 1 मई को कट्ठीवाड़ा थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट में केस दर्ज कराया गया और आरोपियों को पकड़ा। कानपुर से नाबालिग लड़का जोबट पुहंचा, पुलिस ने पिता को सौंपा उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रूरा से रास्ता भटककर मध्य प्रदेश पहुंचा एक नाबालिग लड़का जोबट पुलिस की मदद से अपने घर वापस पहुंच गया है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाकर उसके पिता के हवाले कर दिया। हुआ यह कि जोबट इलाके में लोगों ने एक छोटे बच्चे को अकेले और परेशान हालत में घूमते देखा। बच्चे को इस तरह भटकता देख लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को संभालते हुए थाने ले आई। पुलिस ने प्यार से पूछा तो खुला राज थाने लाकर पुलिस वालों ने बच्चे से प्यार से बातचीत की और उसका भरोसा जीता। काफी देर तक बात करने के बाद बच्चे ने बताया कि वह यूपी के कानपुर जिले के रूरा का रहने वाला है। जैसे ही बच्चे का पता चला, जोबट पुलिस ने तुरंत उसके घरवालों को फोन कर जानकारी दी। बेटे को पाकर पिता की भर आईं आंखें खबर मिलते ही बच्चे के पिता मोहम्मद हुसैन आनन-फानन में कानपुर से जोबट पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया। अपने जिगर के टुकड़े को दोबारा सामने देख पिता की आंखें भर आईं और उन्होंने जोबट पुलिस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। जोबट पुलिस के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।



Source link