मंदसौर शहर के कई इलाकों में कल (सोमवार) चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक यंत्री ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह बिजली कटौती 11 केवी मालगोदाम फीडर के अंतर्गत स्टेडियम उपकेंद्र पर किए जाने वाले कार्य के कारण होगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय पूरी तरह बंद रहेगा। बिजली कटौती से शुक्ला कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर, मालगोदाम रोड, माथुर कॉलोनी, जैन कॉलोनी, सेठिया विहार, भारत प्लाजा, संजीत रोड, संजय गांधी उद्यान, जनपद पंचायत और बंटी चौराहा क्षेत्र समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की। यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में बदलाव (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है। विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सलाह दी है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
Source link