Arrogant Ravan’s effigy will be shorter, firework tradition will be maintained before combustion | अहंकारी रावण के पुतले का छोटा होगा कद, दहन के पहले आतिशबाजी की परंपरा कायम रहेगी

Arrogant Ravan’s effigy will be shorter, firework tradition will be maintained before combustion | अहंकारी रावण के पुतले का छोटा होगा कद, दहन के पहले आतिशबाजी की परंपरा कायम रहेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Arrogant Ravan’s Effigy Will Be Shorter, Firework Tradition Will Be Maintained Before Combustion

खंडवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गत वर्ष मां नवचंडी मैदान पर 71 फीट का पुतला बनाया था।

  • कुछ स्थानों पर परंपरानुसार मनाएंगे, कुछ समितियों ने कोरोना के कारण आयोजन करने से मना किया
  • 60 साल बाद ऐसा होगा जब हरदा की आतिशबाजी भी नहीं देख पाएंगे लोग

इस साल कोरोना संक्रमण के चलते अहंकारी रावण के पुतले का कद छोटा यानी 71 फीट से 51 का हो जाएगा। उत्सव मनाने वाली कुछ समितियों की वर्षों पुरानी परंपरा भी टूटेगी। भीड़ के कारण संक्रमण न फैले इसलिए वे दशहरा उत्सव पर रावण दहन नहीं करेंगी। इस बार दशहरा जीतने आए लोगों को रावण दहन के पहले रंगारंग आतिशबाजी भी कम ही देखने को मिलेगी। इसका सबसे बड़ा कारण उत्सव का रूप छोटा होना है।

इस साल विजया दशमी का पर्व 26 अक्टूबर को है। शहर में करीब आधा दर्जन मुख्य स्थानों पर रावण का दहन सालों से होता रहा है, लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते पुरानी परंपरा टूटेगी। कुछ दशहरा उत्सव समितियां रावण के पुतलों का कद छोटा कर उत्सव की परंपरा को बरकरार रखेंगी तो कुछ समितियां कोरोना रूपी रावण को मारने के लिए उत्सव पर रावण दहन नहीं करेगी।

26 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा विजयादशमी पर्व, बदलेगी परंपरा

कोरोना के कारण टूटेगी 67 साल की परंपरा

सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गेहीराम सितलानी ने बताया वर्तमान में सबसे बड़ा रावण कोरोना संक्रमण है। सभी को सुरक्षा के साथ इसे खत्म करना होगा। समाज द्वारा नेहरू स्कूल मैदान पर 66 साल से रावण दहन किया जा रहा है, लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते सिंधी पंचायत ने रावण दहन नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा अगर प्रशासन अनुमति देता भी है तो हम आयाेजन नहीं करेंगे।

51 फीट का रावण, आतिशबाजी भी हमारी

नीलकंठेश्वर गोलमोल बाबा दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बलराम वर्मा ने बताया 31 साल से एसएन कॉलेज मैदान पर आयोजन कर रहे हैं। इस साल कोरोना संक्रमण के चलते रावण की ऊंचाई 51 फीट तक रहेगी। परंपरा कायम रखने के लिए रावण दहन किया जाएगा। हर साल हरदा के आतिशबाजों द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की जाती थी, इस साल रेडीमेड आतिशबाजी करेंगे।

आयोजन पर असमंजस, 25 फीट का होगा रावण

रामनगर दशहरा उत्सव समिति नवचेतना ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्रसिंह बाबू ने बताया 27 साल से रावण दहन कर रहे हैं। इस साल कोराेना संक्रमण के कारण अभी तक निर्णय नहीं लिया है। हर साल 30 फीट का रावण बनाते हैं, इस साल आयोजन हुआ तो 25 फीट के रावण के पुतले का दहन करेंगे।

60 साल बाद ऐसा होगा जब नहीं कर पाएंगे आतिशबाजी

हरदा के आतिशबाज गुड्‌डू ने बताया उनके पिता पिछले 60 सालों से खंडवा के एसएन कॉलेज मैदान, नेहरू स्कूल मैदान पर आतिशबाजी करते आ रहे हैं। इस बार किसी ने भी आतिशबाजी के लिए नहीं बुलाया। खंडवा के लोग हमारी आतिशबाजी को पसंद करते हैं, लेकिन इस साल उन्हें कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेगी।

भीड़ बढ़ेगी तो जिम्मेदार हम होंगे, इसलिए छोटा आयाेजन

अंजनी शक्ति दशहरा उत्सव समिति के अर्श पाठक ने बताया कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में आयोजन करेंगे तो भीड़ बढ़ेगी, उसे कैसे संभालेंगे। जिला प्रशासन द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम में भले 5 हजार लोग शामिल हो जाएं, वहां कोई केस नहीं बनाया जा रहा, लेकिन धार्मिक आयोजनों में अधिकारी तत्काल केस बना देंगे। परंपरा बनी रहें, इसलिए आयोजन को छोटा कर मनाएंगे।



Source link