IPL 2020: केएल राहुल ने 670 रन बनाए
IPL 2020: केएल राहुल (KL Rahul) ने किंग्स इलेवन पंजाब के 14वें मैच में 27 गेंदों में 29 रन बनाए
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 4:40 PM IST
केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी
केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा 670 रन तो बनाए लेकिन वो पूरे टूर्नामेंट में फंसे-फंसे नजर आए. कप्तानी का दबाव उनके ऊपर साफतौर पर नजर आया और यही वजह है कि वो बेबाक, बेखौफ केएल राहुल कहीं गायब रहा. केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में 55.83 के धमाकेदार औसत से रन तो बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 130 से कम रहा. केएल राहुल के स्तर से ये स्ट्राइक रेट काफी कम है. जिस केएल राहुल को विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है वो बेहद ही संभलकर खेलता दिखा.
चेन्नई के खिलाफ अहम मैच में राहुल नहीं चलेकेएल राहुल ने पूरे सीजन में रन बनाए लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के सबसे अहम मैच में वो 27 गेंदों में 29 रन ही बना सके. राहुल ने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया. राहुल का स्ट्राइक रेट महज 107 का रहा. केएल राहुल ने बेहद ही खराब शॉट खेल अपना विकेट गंवाया. इस बल्लेबाज ने लुंगी एन्गिडी की स्लोअर फुलटॉस पर क्रॉस शॉट खेलना चाहा लेकिन वो चूक गए और उनके विकेट उड़ गए.
पंजाब के लिए ये रिकॉर्ड बना गए राहुल
केएल राहुल ने पंजाब के आखिरी लीग मैच में एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर दिया. केएल राहुल ने एक सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया. राहुल ने साल 2018 में पंजाब के लिए 659 रन बनाए थे और इस सीजन में उनके बल्ले से 670 रन निकले.