ग्वालियर में हादसा या हत्या: घर से फोन पर बात करते निकला था युवक, कुछ देर बाद कैंसर पहाड़ी पर मिला शव

ग्वालियर में हादसा या हत्या: घर से फोन पर बात करते निकला था युवक, कुछ देर बाद कैंसर पहाड़ी पर मिला शव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Young Man Was Found Talking On The Phone From Home, After Some Time, The Dead Body Was Found On Cancer Hill

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी युवक की लाश कैंसर पहाड़ी के पास मिली थी।

  • बताया गया कि कार ने कुचल दिया
  • पिता ने लगाया हत्या का आरोप, साथ में युवती भी थी

ग्वालियर में एक युवक की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। वह घर से फोन पर बात करते हुए निकला था।कुछ देर बाद उसका शव कैंसर पहाड़ी पर पड़ा होने की खबर मिली। बताया गया कि युवक को किसी कार ने कुचल दिया है। घटना के समय युवक के साथ एक युवती भी थी, जिसने कुछ समय पूर्व उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है। जनकगंज नेहरू पेट्रोल पम्प के पास मुलदास की खोह निवासी 24 वर्षीय पवन पुत्र शिवचरण रजक पेशे से एंबुलेंस चालक था। दोपहर में घर पर खाना खा रहा था, तभी उसे किसी का कॉल आया। कॉलर से बात करते हुए वो बाइक लेकर निकल गया। कुछ समय बाद पवन के मोबाइल से ही कॉल कर उसके पिता को उसे किसी कार के टक्कर मारने और हादसे में उसकी मौत की खबर दी। इस पर परिजन वहां पहुंचे।

यहां पता लगा कि घटना के समय पवन के साथ एक युवती भी मौजूद थी। उसने पवन पर पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। इस मामले में वो जेल भी गया था। पुलिस को टक्कर मारने वाली कार का नंबर भी मिला है, पर मृतक के पिता ने उसी युवती पर हत्या का आरोप लगाया ही। फिलहाल पुलिस ने दुघर्टना का मामला दर्ज किया है। परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है।



Source link