Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टाला तोड़ता चोर
शहर में चोरों के हौसले किस तरह बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थाने के सामने भी वारदात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते 50 दिन में शहर में 83 चोरियां हुई हैं। जिनमें करीब 1.5 करोड़ का नकद, सोना और अन्य सामान्य चोरी हुआ है। पर रिकवरी के नाम पर पुलिस के खाते में जीरो का अंक आया है। चोरियों को रोकने में नाकाम पुलिस चोरों की पड़ताल करने में भी फेल रही है।
शहर की बड़ी चोरियां
केस-1
– शहर में इंदरगंज थाना से चंद कदम की दूरी पर मनीष सेल्स में चोरी। 20 लाख के फोन, अन्य सामान चोरी। इस मामले में मौके से मिले फुटेज लेकर पुलिस भटक रही है।
केस-2
पूर्व सांसद के घर चोरी-माधव नगर में पूर्व सांसद रामसेवक सिंह का घर है। यहां अभी 3 दिन पहले चोर ने वारदात को अंजाम दिया, 30 लाख रुपए नकद के साथ करीब 10 लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस के हाथ में सिर्फ फुटेज है।
केस-3
– महाराजपुरा के शताब्दीपुरम में दीपावली से 15 दिन पहले ममता शाक्य के घर चोरी हुई थी। चोर 20 तोला सोना और 2 लाख नकद ले गए थे। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
चोर पकड़ से बाहर हाथ मे सिर्फ फुटेज
शहर की बड़ी तो छोड़ो छोटी चोरियों का भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। चोर पकड़ से बाहर हैं और पुलिस के हाथ मे सिर्फ फुटेज है।
ठंड बढ़ी रात की गश्त हुई प्रभावित
जैसे जैसे ठंड बढ़ती जा रही है पुलिस की रात की गश्त भी बेअसर होती जा रही है। रात को थाना के सामने ताबड़तोड़ चोरियां होती हैं और पुलिस सोती रहती है।
जल्द होंगे खुलासे
सभी पुलिस अफसरों को चोरी की वारदातें रोकने और उनके निकाल के लिए निर्देशित किया है। जल्द कुछ मामलों के खुलासे होंगे।
अमित सांघी एसपी ग्वालियर