गज्जू सोनकर के यहां अवैध हथियार मामला: कांग्रेस नेता के मैनेजर ने कहा – फर्नीचर कारीगर बनाई थी कार्बाइन, पुलिस ने दोनों को दबोचा

गज्जू सोनकर के यहां अवैध हथियार मामला: कांग्रेस नेता के मैनेजर ने कहा – फर्नीचर कारीगर बनाई थी कार्बाइन, पुलिस ने दोनों को दबोचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Furniture Craftsman Had Made A Carbine, The Manager Of The Congress Leader Revealed, The Jabalpur Police Nabbed The Two Accused

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देसी कार्बाइन बनाने वाले मलूक के घर से जब्त उपकरण।

  • पांच हजार का इनाम था मैनेजर रजनीश वर्मा पर, एनएसए की भी हो चुकी है कार्रवाई
  • उधर, फर्नीचर कारीगर के घर से अहम जब्ती हुई

कांग्रेस नेता गजेंद्र सोनकर के घर से कार्बाइन सहित हथियार जब्ती के मामले में बुधवार को पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने गजेंद्र को देसी कार्बाइन बनाकर दी थी। उसके घर की सर्चिंग में बनाने वाले औजार और कार्बाइन के उपकरण जब्त हुए हैं। कांग्रेस नेता के मैनेजर रजनीश वर्मा ने पूछताछ के दौरान इस शख्स के बारे में पुलिस को बताया। मामले में गठित एसआईटी ने पाटन बाइपास के पास फरारी काट रहे वर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई हो चुकी है।

मलूक चंद सोनकर भी गिरफ्तार
एसआईटी प्रभारी ट्रेनी आईपीएस अमित कुमार ने बताया कि बड़ी खेरमाई निवासी रजनीश वर्मा को गिरफ्तार कर हनुमानताल थाने लाया गया। पूछताछ में वर्मा ने बताया कि एक देसी कार्बाइन मलूक चंद सोनकर ने बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने भानतलैया निवासी मलूक चंद सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया।

फर्नीचर कारीगर बनाने लगा देसी कार्बाइन
मलूक चंद ने बताया कि आमतौर पर वह फर्नीचर बनाने का काम करता है, लेकिन ऑफ सीजन में भौरा (लट्टू) भी बनाता है। भानतलैया निवासी बाबूनाटी सोनकर के तीन बेटे धर्मेंद्र सोनकर, गज्जू सोनकर व सोनू सोनकर हैं। धमेंद्र की 28 मार्च 2020 को हत्या हो गई है, तभी से सोनकर परिवार हथियार एकत्र कर रहा था। गज्जू सोनकर उसके पास एक बार दो पिस्टल, एक रिवाॅल्वर लेकर आया था। उसका नंबर व मार्का ग्राइंडर से मिटाया था।

एक देसी कार्बाइन खोलकर देखी और दूसरी बना दी
गज्जू व महेंद्र उर्फ मोनू सोनकर हथियार लेकर आते थे और उससे सफाई करवाते थे। एक दिन सोनू सोनकर उसके पास कार्बाइन लेकर आया था। उसे खोलकर वैसी ही दूसरी कार्बाइन बनवाने के लिए लोहा, स्प्रिंग सहित अन्य पार्ट्स लाकर दिए थे। उसने ग्राइंडर व हैक्सा मशीन से कटिंग कर पार्ट्स तैयार करते हुए देसी कार्बाइन बनाई थी। बाबूनाटी सोनकर रे उससे दो फरसा, दो खड्ग, बका व अखाड़े में लगने वाली बनेटी आदि बनवाई थी।

घर से ये हुआ था जब्त
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मलूक के घर की सर्चिंग की। वहां से कार्बाइन बनाने में उपयोग आने वाला औजार, बांक, ड्रिल मशीन, हैक्सा ब्लेड, रेती, ग्राइंडर, छेनी, हथौड़ी आदि जब्त किया गया। रजनीश वर्मा के खिलाफ पांच अपराध बलवा करने, हत्या, आर्म्स, मारपीट, अपराधियों को संरक्षण देना, फरारी कटवाना, जुआ खिलवाना पाए जाने पर एनएसए की भी कार्रवाई की गई।

कांग्रेस नेता के घर से जब्त हथियार की फाइल फोटो।

कांग्रेस नेता के घर से जब्त हथियार की फाइल फोटो।

ये थी घटना
सात नवंबर को एसपी की स्पेशल-35 टीम ने भानतलैया निवासी कांग्रेस नेता गजेंद्र सोनकर के घर दबिश दी थी। पिता राजकुमार उर्फ बाबूनाटी सोनकर, गज्जू उर्फ गजेंद्र सोनकर व सोनू उर्फ महेंद्र सोनकर के संयुक्त स्वामित्व व संरक्षण में जुआ फड़ संचालित था।

मौके से 41 जुआरी पकड़े गए थे। पुलिस ने 7.40 लाख रुपए, 42 मोबाइल जब्त किए थे। वहीं घर की सर्चिंग में दो देसी कार्बाइन सहित 17 हथियार, 19 मैग्जीन, विभिन्न बोर के 1478 राउंड कारतूस, स्टील का फरसा, बका, खड्ग, जंगली जानवर के दो सींग जब्त किए थे। वहीं रजनीश वर्मा के घर से एक पिस्टल व चार कारतूस जब्त किए थे।



Source link