Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
- रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ
माैसम में बदलाव आ रहा है। बादल आने से दिन में ठंडक कम हाे गई है। दिन के अलावा रात में बादल रहे। दिन का तापमान 31.6 डिग्री और रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ है।
माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ आगे बढ़ रहा है। इसलिए बादल आए हैं। एक-दाे दिन में तेज ठंड पड़ेगी। तापमान कम हाेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। रात के अलावा दिन में भी तापमान कम हाेगा। हाेशंगाबाद शहर के अलावा पचमढ़ी में भी दिन का तापमान 26 दर्ज किया गया। रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है। यहां भी आने वाले समय में ठंड कम हाेगी। पचमढ़ी में भी मौसम सुहावना है। सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।