बड़ी खबर: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में भी होगा फिटनेस टेस्ट, BCCI ने बताया पूरा प्लान

बड़ी खबर: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में भी होगा फिटनेस टेस्ट, BCCI ने बताया पूरा प्लान


भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (फोटो-@ImRo45)

IND VS AUS: पिछले महीने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे के दो टेस्ट से बाहर रखा गया था. उन्हें आईपीएल में इंजरी हुई थी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 12, 2020, 2:50 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने फिट घोषित कर दिया है. लेकिन इस बीच बीसीसीआई का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी रोहित का फिटनेस टेस्ट किया जाएगा. बीसीसीआई के मुताबिक इसके बाद ही उनके सीरीज़ के बाकी दो मैच में खेलने पर फैसला किया जाएगा. बोर्ड ने उनकी फिटनेस को लेकर बयान जारी किया है. रोहित ऑस्ट्रेलिया कब जाएंगे इसको लेकर फिलहाल बोर्ड की तरफ कुछ भी नहीं कहा गया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित अगले एक दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रोहित को 14 दिनों के क्वारंटीन में रखा जाएगा. बीसीसीआई के मुताबिक रोहित को इस दौरान होटल में फिटनेस को लेकर क्या कुछ करना है इसका प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है. इसके बाद क्वारंटीन खत्म होते ही मेडिकल टीम उनकी फिटनेस को देखेगी. इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ खलने पर कोई फैसला लिया जाएगा. माना जा रहा है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले टेस्ट में खेल सकते हैं. ये मैच 7 जनवरी से शुरु होगा.





Source link