आयशर मोटर्स के शेयर बीते 10 साल में 20 गुना बढ़े.
आयशर मोटर्स (Eicher Motors) देश में कमर्शियल वाहनों के साथ रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जैसी दमदार बाइक का भारत में निर्माण करती है. इसके साथ ही आयशर मोटर्स भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) सहित खेती के उपकरण का भी निर्माण करती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 25, 2020, 2:51 PM IST
इन वाहनों को बनाती है Eicher Motors- आयशर मोटर्स देश में कमर्शियल वाहनों के साथ रॉयल एनफील्ड जैसी दमदार बाइक का भारत में निर्माण करती है. इसके साथ ही आयशर मोटर्स भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर सहित खेती के उपकरण का भी निर्माण करती है.
यह भी पढ़ें: Kawasaki ने इस बाइक की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ाईं, यहां देखिए पूरी लिस्ट
कंपनी की भविष्य की योजनाएं- रॉयल एनफील्ड के सीईओ विनोद दसारी ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि, अगले 10 साल में कंपनी का विजन एक दम क्लियर है. उनके अनुसार कंपनी ग्लोबल मोटरसाइकिल ब्रांड बनना चाहती है. जिसके कंपनी अगले 5 से 10 साल में 5 अरब डॉलर की हो जाएगी. इसके साथ ही हमें 20 फीसदी मार्जिन बनाकर रखना है यह भी पढ़ें: जनवरी 2021 में टाटा की ये दो कार होगी लॉन्च, जानिए इनके बारे में सबकुछ
उन्होंने कहा, ‘नए प्रोडक्ट्स की लंबी लिस्ट, बेहद पर्सनलाइज्ड डिजिटल अप्रोच से कस्टमर्स को लुभाने की स्ट्रैटेजी है. देश और बाहर डिमांड इतनी ज्यादा है कि हमें इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं. यह एक अच्छी प्रॉब्लम है. हमारे पास अभी भी डिमांड की लंबी लिस्ट है.’