जबलपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एक महीने पहले लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वालों को इस तरह से सजा दी गई थी। फाइल फोटो
- कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया
- आज शाम 7 बजे से सोमवार सुबह तक 36 घंटे का लॉकडाउन रहने के आदेश जारी किए गए
जिले में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज शाम 7 बजे से सोमवार सुबह तक 36 घंटे का लॉकडाउन रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में संक्रमित 700 से ज्यादा संक्रमित हैं। एक्टिव केस 250 से ज्यादा हो गए हैं। लिहाजा कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 24 घंटे की जगह इस बार शहर में 36 घंटे के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इधर, प्रदेश में दूसरे राज्यों से लगते जिलों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद गृह विभाग ने सीमाओं पर सख्ती से निगरानी के आदेश जारी कर दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा ने निर्देश में कहा है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित जिलों के लिए यह जरूरी है कि वह पड़ोसी राज्य के जिलों में संक्रमण की स्थिति निगाह रखे। जहां जरूरी हो वहां अंतर्राज्यीय सीमा पर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के उपाय किए जाएं। उन्होंने बताया कि अनेक जिलों में यह व्यवस्था की गई है कि पड़ोसी राज्यों के संक्रमित प्रभावित जिलों से आने वाले लोग जिले के कंट्रोल-रूम में अपने आगमन की सूचना दें। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा है कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाया जाए।
कोविड से निजात पाने के लिये संयम और अनुशासन जरूरी
चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोविड से निजात पाने के लिए संयम और अनुशासन जरूरी है। सारंग ने कहा कि कोविड पर काबू पाने और खत्म करने की हरसंभव तैयारी की जा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार की एडवाइजरी का पालन कर कोविड पर विजय प्राप्त की जा सकेगी। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अव्वल बनाने का काम किया जायेगा। उत्कृष्ट चिकित्सक और बेहतरीन मेडिकल व्यवस्था कर नए आयाम स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। विभागीय अस्पतालों को भी सुव्यवस्थित किया जायेगा।
0