गड़बड़ी: अधिकारियों को आधार केन्द्रों पर मिली गड़बड़ी; 4 आधार केंद्रों को नोटिस किए जारी

गड़बड़ी: अधिकारियों को आधार केन्द्रों पर मिली गड़बड़ी; 4 आधार केंद्रों को नोटिस किए जारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में आधार कार्ड बनवाने तथा मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार रविवार को एसडीएम निवाड़ी वंदना राजपूत एवं जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक नितेश जैन द्वारा आधार केंद्रों के निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 4 आधार केंद्रों को नोटिस जारी किए गए एवं समझाइश दी गई, कि सभी आधार केन्द्रों में रेट सूची अनुसार ही आधार कार्डाें का चार्ज लिया जाए। साथ ही सभी आधार केन्द्रों पर रेट सूची लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी आधार केंद्रों को सही चार्ज, कोविड के नियमों के पालन एवं केद्रों पर समय पर उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए गए।



Source link