हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन रन आउट हुए.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 338 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की बढ़त मिली.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 9, 2021, 10:16 AM IST
रिकॉर्ड की बात करने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की बात कर लेते हैं. सात जनवरी को शुरू हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 338 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की विशाल बढ़त मिली. भारत की ओर से शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (50) अर्धशतक लगाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. जोश हेजलवुड ने दो और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया.
यह 2008 के बाद पहला मौका है जब भारत ने एक पारी में तीन विकेट रन आउट से गंवाए हैं. साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट थे. वह मैच ड्रॉ रहा था.