Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जावरा3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
तालनाका रोड किनारे नया पक्का नाला बनना है इसलिए कांट्रेक्टर ने महीनेभर पहले नाले में से गाद निकालकर रोड किनारे पटक दी लेकिन उसे उठाने को तैयार नहीं है। रहवासी संजय दीया ने बताया कि दो दिन से मौसम खराब है और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। ऐसे में ये गाद कीचड़ का रूप ले रही और लोग परेशान हो रहे हैं। नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है। इधर नगरपालिका अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत तीन करोड़ की लागत से अस्पताल रोड और ताल नाका रोड किनारे दो बड़े नाले बनना है। अस्पताल रोड किनारे काम चल रहा है और तालनाका रोड किनारे काम शुरू होना है। दोनों का एक ही कांट्रेक्टर है। नपा सीएमओ डॉ. केएस सगर ने बताया कि कांट्रेक्टर ने गाद निकालने के बाद इसे उठाया नहीं। उसे निर्देश दे दिए हैं, यदि एक-दो दिन में गाद नहीं उठाएगा तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।