बदले की आग में मासूम की हत्या: पड़ोसन ने दो साल की मासूम का चुनरी से गला घोट मार डाला, संदेह था कि मासूम की मां के काले जादू से मरी थी उसकी 20 दिन की बेटी

बदले की आग में मासूम की हत्या: पड़ोसन ने दो साल की मासूम का चुनरी से गला घोट मार डाला, संदेह था कि मासूम की मां के काले जादू से मरी थी उसकी 20 दिन की बेटी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Neighbors Strangled Two year old Innocent With Chunri, Suspected That Her 20 day old Daughter Had Died Of The Black Magic Of Her Mother.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दो साल की मासूम रेयाना की खिलखिलाहट का गला घोट दिया गया। बदले की भावना में पड़ोसन भूल गई, मासूम का क्या गुनाह था।

  • अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर की घटना, दोपहर ढाई बजे घर के सामने खेलते हुए गायब हो गई थी मासूम
  • सीसीटीवी फुटेज के बाद परिजनों ने आसपास के 12 घरों की तलाशी ली, तब मिली मासूम की लाश

अधारताल के कंचनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संदेह में बदले की आग में जल रही 19 वर्षीय पड़ोसन ने घर के सामने खेल रही दो साल की मासूम का चुनरी से गला घोट कर मार डाला। दिसंबर में आरोपी युवती की 20 दिन की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि मासूम की मां की झांड़-फूंक के चलते उसकी बेटी की मौत हुई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित हसन अली का घर। इसी घर के सामने मासूम खेल रही थी।

पीड़ित हसन अली का घर। इसी घर के सामने मासूम खेल रही थी।

दोपहर ढाई बजे से मासूम को तलाश रहे थे परिजन
जानकारी के अनुसार कंचनपुर के भट्‌ठा मोहल्ला स्थित रविंद्र का बाड़ा में 12 परिवार रहते हैं। हसन अली और अमरदीप पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक हसन अली की दो साल की बेटी नायरा खातून दोपहर ढाई बजे के लगभग घर के सामने खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने बेटी को गायब देखा तो घबरा गए। बाड़ा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उससे साफ हुआ कि मासूम बाड़ा के बाहर नहीं गई है। इसके बाद एक-एक घर की तलाशी शुरू की गई।

दो साल की मासूम नायरा की लाश देख मां का विलाप सुनकर लोगों की आंखें भर आई।

दो साल की मासूम नायरा की लाश देख मां का विलाप सुनकर लोगों की आंखें भर आई।

अमरदीप के घर में मिली मासूम की लाश
शाम चार बजे के लगभग हसन अली सहित अन्य लोग जब अमरदीप के घर की तलाशी लेने पहुंचे तो अंदर नायरा खातून मृत हालत में मिली। उसके गले में चुनरी लिपटा था। मासूम की हत्या से परिजन आक्रोशित हो गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने घर मौजूद मिली अमरदीप की पत्नी बबिता साहनी (19) को हिरासत में लिया। उसके खुलासे से पुलिस भी सन्न रह गई।

पुलिस ने चादर आदि जब्त कर लिए। इसी में उसे छिपा कर रखा गया था।

पुलिस ने चादर आदि जब्त कर लिए। इसी में उसे छिपा कर रखा गया था।

बदला लेने मासूम को मार डाला
पुलिस के मुताबिक हिरासत में ली गई आरोपी बबिता साहनी की दिसंबर में 20 दिन की बेटी की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि उसकी बेटी की बीमारी के लिए नायरा की मां रेशमा जिम्मेदार है। उसके काले जादू की वजह से उसकी बेटी बीमार हुई और मौत हो गई। इसी बात को लेकर वह बदले की भावना रखती थी। आज दोपहर में मासूम नायरा को घर के बाहर खेलते हुए देख बबिता अपने घर के अंदर ले गई। वहां हाथ से उसका मुंह दबाया और चुनरी से गला घाेट कर मार डाला। इसके बाद शव को चादर में लपेट कर छिपा दिया था।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मौके पर एफएसएल टीम और एसपी पहुंचे
हत्या की खबर मिलते ही मौके पर एफएसएल की टीम के साथ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंचे। एफएसएल टीम ने चादर और चुनरी जब्त कर लिए हैं। उन्होंने मामले में सीएसपी अधारताल और टीआई को आवश्यक निर्देश दिए। परिवार वालों से बात की। बोले की आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link