किसानों के साथ अभद्रता का मामला: जैसीनगर के नायब तहसीलदार को हटाया; मंत्री गोविंद सिंह के निर्देश पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

किसानों के साथ अभद्रता का मामला: जैसीनगर के नायब तहसीलदार को हटाया; मंत्री गोविंद सिंह के निर्देश पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पैर छूने वाले किसान को धक्का देकर फटकार लगाते नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार।

  • शाहगढ़ के प्रभारी तहसीलदार कैलाश कुर्मी को जैसीनगर किया पदस्थ

सर्वे की मांग लेकर आए किसानों के साथ अभद्रता करना जैसीनगर के नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार को भारी पड़ गई। उन्हें तुरंत जैसीनगर के नायब तहसीलदार के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सिंह ने एसडीएम को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। एलपी अहिरवार के स्थान पर शाहगढ़ के प्रभारी तहसीलदार कैलाश कुर्मी को जैसीनगर का नायब तहसीलदार बनाया गया है। एलपी अहिरवार ने किसानों के साथ गलत व्यवहार करते हुए उनकी उपज को कचरा बताया था और एक किसान को धक्का देते हुए उनसे तहसील कार्यालय का फर्श साफ कराया था। भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार पर यह कार्रवाई की गई है।

शिवराज सरकार में अफसर बेलगाम:गेहूं की खराब फसल दिखाने आए किसानों को धक्का दिया; बोले- यह कचरा हटाओ, नौटंकी मत करो
प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी किसानों के साथ गलत आचरण, अभद्रता या दुर्व्यवहार करता है। तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार की घटना के बाद मंत्री गोविंद सिंह ने कलेक्टर दीपक सिंह को तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कराने व नायब तहसीलदार को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर दीपक सिंह ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। कलेक्टर ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। अभी तत्काल में नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार का ट्रांसफर शाहगढ़ कर दिया गया है।

किसानों से तहसील कार्यालय के फर्श पर पड़ी गेहूं की बालियां साफ करवाई गई थी।

किसानों से तहसील कार्यालय के फर्श पर पड़ी गेहूं की बालियां साफ करवाई गई थी।

किसानों से कहा था ज्यादा नाटक-नौटंकी मत करो
जैसीनगर क्षेत्र में ठंड में तुषार पड़ने से खराब हुई गेहूं की फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर सोमवार को किसान तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे। किसान अपने साथ खराब हुई गेहूं की फसल की बालियां भी साथ ले गए थे, जो तहसील कार्यालय के फर्श पर गिर गई। ज्ञापन लेने बाहर आए नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार कार्यालय के सामने फर्श पर पड़ी गेहूं की बालियां देखकर आक्रोशित हो गए और किसानों को डांटने लगे। इसके बाद एक किसान नायब तहसीलदार के पैर छूकर सर्वे की मांग करने लगा तो एलपी अहिरवार ने उसे धक्का देते हुए कहा कि ज्यादा नाटक नौटंकी मत करो और किसान की उपज को कचरा बताया। इससे किसान आक्रोशित होकर तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे थे।



Source link