मारपीट कर शादी के 20 दिन बाद पत्नी को भगाया: सरकारी नौकरी में पति शादी के बाद भी मांग रहा 5 लाख रुपए दहेज, 7 माह से मायके में रह रही पत्नी

मारपीट कर शादी के 20 दिन बाद पत्नी को भगाया: सरकारी नौकरी में पति शादी के बाद भी मांग रहा 5 लाख रुपए दहेज, 7 माह से मायके में रह रही पत्नी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Husband In Government Job Demands 5 Lakh Dowry Even After Marriage, Wife Living In Maiden For 7 Months

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैंट थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • परामर्श में भी पत्नी को साथ रखने नहीं हुआ तैयार, दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज

कैंट थाना क्षेत्र के पगारा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि पति व सास-ससुर ने शादी के महज 20 दिन बाद ही उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और पति ने गाड़ी के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर मारपीट की और प्रताड़ित करके ससुराल से भगा दिया। महिला पिछले 7 माह से मायके में रह रही है। परामर्श के बाद भी जब पति अपनी पत्नी को साथ रखने तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। केस दर्ज होने के बाद यह खुलासा हुआ कि पत्नी को पति ने शादी के महज 20 दिन बाद घर से भगा दिया था। मामले की जांच कर रहीं कैंट थाना एसआई किरण वटके ने बताया कि पगारा गांव में रहने वाली हेमलता रजक की शादी लॉकडाउन के दौरान 15 जून को रायसेन जिले के गैरतगंज में रहने वाले स्वतंत्र रजक से हुई थी। स्वतंत्र फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी करता है। शादी के महज 8-10 दिन बाद ही स्वतंत्र, हेमलता से गाड़ी के लिए 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर पति व सास-ससुर हेमलता के साथ मारपीट करने लगे और शादी के महज 20 दिन बाद उसे ससुराल से वापस मायके भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद हेमलता ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। वहां करीब 6 माह तक दोनों के बीच परामर्श की प्रक्रिया चली। इसके बाद भी स्वतंत्र, हेमलता को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ, जबकि हेमलता ससुराल में पति के साथ रहने के लिए तैयार है। परामर्श में भी जब दोनों के बीच समझौता नहीं हुआ तो कैंट पुलिस ने आरोपी पति स्वतंत्र रजक, सास मंजू बाई रजक व ससुराल कुंजीलाल रजक के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link