ट्रैफिक में भी नंबर 1 हो इंदौर: एक चौराहा, 11 मार्ग; तीन लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण, इंजीनियरिंग भी फेल

ट्रैफिक में भी नंबर 1 हो इंदौर: एक चौराहा, 11 मार्ग; तीन लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण, इंजीनियरिंग भी फेल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पश्चिम शहर के सबसे बड़े और प्रमुख चौराहे महू नाका पर पीक ऑवर्स में लगता है जाम

महू नाका चौराहा पर पांच प्रमुख सड़कें आकर जुड़ती हैं। इन पांच सड़कों से 11 अलग-अलग मार्ग निकलते हैं। तीन प्रमुख मार्गों के लेफ्ट टर्न पूरी तरह से गड़बड़ हैं। इनके डिवाइडेशन के लिए लगाए नगर निगम के प्लास्टिक पोल भी टूट चुके हैं। लेफ्ट टर्न पर 80 डिग्री के टर्न होने और लेन सिस्टम फॉलो न करने से पीक ऑवर्स में जाम लगता है।

लेफ्ट टर्न पर दुकानें, स्टेशनरी, स्टोर का कब्जा

1. रणजीत हनुमान मंदिर से गंगवाल बस स्टैंड तरफ के लेफ्ट टर्न पर स्टेशनरी, मेडिकल स्टोर और रिफ्रेशमेंट की दुकानों का कब्जा है। लेन सिस्टम न समझने वाले वाहन चालक लेफ्ट टर्न पर खड़े होकर ट्रैफिक बिगाड़ते हैं।

2. छत्रीपुरा थाने से महू नाका होकर कलेक्टर कार्यालय जाने वाले लेफ्ट टर्न पर फल वालों ने मकान फुटपाथ तक बना लिए हैं। इससे भी जाम लगता है। यहां मोड़ पर ही सिटी बस और लोक परिवहन के वाहन भी खड़े हो जाते हैं।

3. अन्नपूर्णा मंदिर तरफ जाने वाले मार्ग पर टर्न के मुख्य हिस्से में ही चैंबर के लिए निगम ने गड्‌ढा खोद रखा है। इससे चार पहिया वाहन टर्न तक आने के बाद गुजर नहीं पाते और जाम लगता है। टर्न भी ब्लाइंड है, इससे दुर्घटना का अंदेशा रहता है।

पीक ऑवर्स में अब चौराहों की व्यवस्था संभालेंगे : डीआईजी

इंदौर| डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा पीक ऑवर्स में अब पुलिस चालानी कार्रवाई नहीं करेगी। इस दौरान चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जाएगी। शनिवार को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा 15 दिन में ट्रैफिक की खामियां दूर की जाएंगी। रिटायर्ड डीएसपी आरएस राणावत ने कहा जिन दुकानदारों ने 10-10 फीट आगे तक सामान रखकर सड़क पर कब्जा कर रखा है, उन्हें हटाएं। सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने के साथ ही सिग्नल की टाइमिंग भी सुधारी जाए। अलग-अलग इलाकों में हॉकर जोन बना दें, जिससे ठेले वालों को समस्या नहीं आए।

अभिभाषक अनिल त्रिवेदी ने कहा सबसे ज्यादा परेशानी जवाहर मार्ग पर होती है। अभिभाषक अजय बागड़िया ने कहा छावनी से मधुमिलन को वन-वे कर देना चाहिए। शाम के वक्त हर चौराहे और संकरे रास्तों पर दो-दो पुलिसकर्मी मौजूद होना चाहिए। अभी हजार लोगों पर 600 वाहन हैं। यह बड़ी समस्या है। समीर शर्मा ने कहा जुलूस, जलसों और जाम की जानकारी लोगों को पहले ही दे दी जाए।



Source link