TVS Jupiter स्कूटर हुआ महंगा
2 महीने के अंदर Jupiter रेंज की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. जून में कंपनी ने इसके दाम 651 रुपए तक बढ़ाए थे. कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब Jupiter की शुरुआती कीमत 63,102 रुपए हो गई है. वहीं, TVS Jupiter के ZX वेरियंट की कीमत 65,102 रुपए और टॉप वेरियंट Classic की कीमत अब 69,602 रुपई हो गई.
इंजन
TVS Jupiter BS6 में 110cc, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. यह 7.4 hp पावर और 8.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. Jupiter के इंजन में TVS का ET-Fi (इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पहले के मुकाबले BS6 Jupiter का माइलेज 15 फीसदी ज्यादा है. TVS Jupiter BS6 स्कूटर्स के फीचर्स में all-LED हैडलैंप, एक्सटर्नल फ्यूल फिल, लो फ्यूल वार्निंग लाइट आदि शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Xiaomi लाया बेहद सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर! 25KM टॉप स्पीड, कीमत सिर्फ 38000 रुपये- जानिए खासियतफीचर्स
BS6 Jupiter स्कूटर की सीट के नीचे 21-लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है. क्लासिक वेरियंट में USB चार्जर, मोबाइल चार्जर ग्लव बॉक्स, टिंटेड वाइजर, बैक रेस्ट और एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
TVS Jupiter का स्टैंडर्ड वैरिएंट 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें मैट ब्लू, मिस्टिक गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, मैट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, ज्वालामुखी रेड, प्रिस्टिन व्हाइट और वॉलनट ब्राउन रंग उपलब्ध है. Jupiter का उच्च ZX ट्रिम में स्टारलाईट ब्लू और रॉयल वाइन का विकल्प भी मिलता है, जबकि टॉप-एंड क्लासिक वेरिएंट इंडीब्ल्यू, ऑटम ब्राउन और सनलिट आइवरी रंगों में उपलब्ध है.