कोरोना वैक्सीनेशन: गुजरात के प्राइवेट अस्पतालों में टीके की कीमत 250 रुपए होगी, बाकी राज्यों में 300 से 500 रुपए हो सकती है

कोरोना वैक्सीनेशन: गुजरात के प्राइवेट अस्पतालों में टीके की कीमत 250 रुपए होगी, बाकी राज्यों में 300 से 500 रुपए हो सकती है


  • Hindi News
  • National
  • Price Of COVID19 Vaccine In Gujarat Will Be Rs 250 In Private Hospitals NITI Aayog Propose Vaccine Price Between Rs 300 To 500

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरू होगा। इस फेज में प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। सरकारी अस्पतालों में पहले की तरह टीके फ्री लगते रहेंगे।- फाइल फोटो।

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इस फेज में प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है, लेकिन यहां वैक्सीन लगवाने वालों को पैसे चुकाने होंगे। गुजरात में प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को 250 रुपए देने होंगे। वहां के डिप्टी CM नितिन पटेल ने यह ऐलान किया है। हालांकि, यह साफ नहीं किया कि 250 रुपए में प्राइवेट अस्पतालों के सर्विस चार्ज शामिल हैं या नहीं।

दूसरे राज्यों में वैक्सीन के रेट को लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन इस बीच न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को सर्विस चार्ज समेत 300 से 500 रुपए चुकाने पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि नीति आयोग ने इस प्राइस रेंज का प्रपोजल रखा है, हालांकि आखिरी फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय लेगा।

कोवैक्सिन के रेट ज्यादा होंगे
देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन में अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड इस्तेमाल की जा रही है। हालांकि, लोगों को अपनी पसंद से वैक्सीन चुनने का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में जिन्हें कोवैक्सिन लगेगी, उन्हें कोवीशील्ड वालों के मुकाबले कीमत कुछ ज्यादा चुकानी होगी। बताया जा रहा है कि सरकार ने कोवीशील्ड 210 रुपए प्रति डोज और कोवैक्सिन 290 रुपए प्रति डोज के हिसाब से खरीदी है।

सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री रहेगी
1 मार्च से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के फेज में करीब 12 हजार सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीके फ्री लगाए जाएंगे। इस फेज में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके साथ ही 45 से 60 की उम्र के ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगेगी, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार का आकलन है कि करीब 27 करोड़ लोग इस कैटेगरी में आते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link