गोडसे यात्रा पर अड़ी महासभा: हिंदू महासभा का ऐलान- 14 मार्च को हर हाल में निकालेंगे यात्रा, देश का बच्चा-बच्चा गोडसे को जानेगा

गोडसे यात्रा पर अड़ी महासभा: हिंदू महासभा का ऐलान- 14 मार्च को हर हाल में निकालेंगे यात्रा, देश का बच्चा-बच्चा गोडसे को जानेगा



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Whatever May Be The Declaration Of Hindu Mahabha, On 14 March, Godse Will Take Out The Yatra, The Child Of The Country Will Know Godse.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 घंटे पहले

हिंदू महासभा कार्यालय में बैठे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज व अन्य कार्यकर्ता गोडसे यात्रा की प्लानिंग करते हुए।

  • हिंदू महासभा नेता बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में जाने के बाद छिड़ा है विवाद
  • गोडसे को लेकर लगातार किए जा रहे आयोजन, दो दिन में आएगा प्रशासन का जवाब

हिंदू महासभा 14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे यात्रा निकालेगी। इसके लिए गुरुवार को हिंदू महासभा ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने इसके लिए ONLINE आवेदन कर दिया है। दो दिन में प्रशासन भी इस पर रुख स्पष्ट कर देगा।

महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने बताया, गोडसे यात्रा ग्वालियर में महासभा के ​कार्यालय दौलतगंज से शुरू होगी। सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली में हिन्दू महासभा भवन मंदिर मार्ग पर पूरी होगी। इसमें महासभा के राष्ट्रीय नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया, यात्रा के माध्यम से नाथूराम गोडसे के बारे में लोगों को बताया जाएगा। यात्रा के दौरान रास्तेभर गोडसे के ज्ञान को बांटा जाएगा। यह निर्णय दो दिन पहले हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। यात्रा का मकसद है, देश का बच्चा-बच्चा गोडसे के बारे में जाने। क्योंकि अभी तक लोग उनके सही साहित्य से अनजान हैं।

MP में गोडसे भक्त हुआ कांग्रेसी!:हिंदू महासभा के इकलौते पार्षद रहे बाबूलाल की कांग्रेस में एंट्री; पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव बोले- बापू हम शर्मिंदा हैं…!

बाबूलाल के कांग्रेस में जाने के बाद छिड़ा है विवाद

वैसे तो हिंदू महासभा हमेशा से गोडसे को लेकर चर्चा में रहती है। चाहे वह गोडसे मंदिर हो, गोडसे की ज्ञान शाला हो। इस बार चर्चा महासभा नेता व गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसिया का कांग्रेस में जाना है। मामले में हिंदू महासभा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि वह कांग्रेस का नाम बदलकर गोडसेवादी कांग्रेस रख लें। जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला, इसलिए हिंदू महासभा दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेगी।

प्रशासन रख रहा हर हरकत पर नजर

हिंदू महासभा के तेवर देख जिला प्रशासन और पुलिस भी लगातार उनकी हर हरकत पर नजर रखे है। प्रशासन को आशंका है कि गोडसे यात्रा से माहौल खराब हो सकता है। इससे पहले भी गोडसे मंदिर की स्थापना, गोडसे की ज्ञान शाला बनने के बाद प्रशासन ने उसे बंद कराया था।

खबरें और भी हैं…



Source link