Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सांसद शंकर लालवानी को इंजेक्शन टच करती नर्स।
- वीडियो सामने आने पर लोग पूछ रहे सवाल- क्या सांसद ने कोराेना वैक्सीन लेने का दिखाया किया?
सांसद शंकर लालवानी वैक्सीनेशन के फोटो शूट पर घिर गए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्स सांसद के कंधे के पास इंजेक्शन टच कर रही है। वह बिना डोज दिए इंजेक्शन हटा लेती है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सांसद ने कोरोना वैक्सीन लेने का दिखावा किया था। हालांकि सांसद का कहना है कि वैक्सीन तो वह पहले ही लगवा चुके थे। यह सिर्फ फोटो सेशन था।
सांसद ने शनिवार को रानी सती गेट कॉलोनी स्थित निजी हॉस्पिटल में कोरोना का टीका लगवाया था। उनके अलावा पूर्व महापौर विधायक मालिनी गौड़ ने भी दशहरा मैदान स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कोरोना का टीका लगवाया था।
सांसद लालवानी ने यह कहा….
वीडियो के संबंध में दैनिक भास्कर ने सांसद लालवानी ने बात की तो उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले वैक्सीनेशन करवा लिया था। वैक्सीनेशन के बाद अस्पताल का स्टाफ आ गया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ एक फोटो हो जाए। इसके बाद फिर फोटो खिंचवाने के लिए नर्स ने इंजेक्शन को टच किया था। ऐसा कई बार हो जाता है जब लोग कहते हैं कि आपके साथ फोटो खिंचवाना है।’