Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- तालाब और डैम में पानी का स्तर घटते ही दिखने लगा प्रवासी पक्षियों का कुनबा, अगले तीन महीने यहीं रहेंगे
मौसम का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिससे मौसम गर्म होने लगा है, इसके कारण शहर के जलाशयों का स्तर भी घट रहा है। इसी के चलते इन दिनों शहर में दक्षिण भारत से आए प्रवासी पक्षी ब्लैक हेडेड आइबिस और ओपन बिल स्टॉर्क का एक विशेष झुंड यहां आमद दिए हुए है।
शहर का यह वातावरण इन प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर स्थान बन गया है। यही कारण है कि हर वर्ष यह पक्षी हजारों किमी की यात्रा कर कुछ समय बिताने के लिए भोपाल पहुंचते हैं। इस समय इन पक्षियों को आसपास के तालाबों के किनारे में देखा जा सकता है जहां ये अपना डेरा जमाए हुए है। और अगले तीन महीने तक यहीं रहेंगे।
सांप, मेंढक, सीप है इनका पसंदीदा भोजन
पक्षी विशेषज्ञ मो. खालिक ने बताया कि गर्मी में पानी का स्तर घटते ही लंबे पैर और चोंच वाले यह पक्षी यहां रहने आते है। अपने लंबे और लंबी चोंच के कारण इन्हें वेडर्स पक्षी भी कहा जाता है। ब्लैक हेडेड का चोंच और सिर का हिस्सा काला होता है चोंच लंबी और आगे की ओर मुड़ी हुई होती है। ये पक्षी सांप, सीप, मेंढक खाते है।
संख्या मई तक बढ़ेगी
यह पक्षी बड़े तालाब,कलियासोत, केरवा डैम में दिखाई देते हैं। इस साल की गणना में लगभग 149 पक्षियों को भोजताल में चिन्हित किया गया। इनकी संख्या मई तक और बढ़ने की संभावना है।