Corona Vaccination : 45 से 60 वर्ष के लोग एंटी कोरोना वैक्सीन लगवाने में सबसे आगे

Corona Vaccination : 45 से 60 वर्ष के लोग एंटी कोरोना वैक्सीन लगवाने में सबसे आगे


45 से 60 साल के लोगों का टीकाकरण अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ है.

जबलपुर की करें तो अब तक यहां वैक्सीन के 3,85,239 डोज लगाए जा चुके हैं. इनमें 3,45,275 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है जबकि जिले में 42,964 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी दोज भी लगवा ली है

जबलपुर. संपूर्ण देश भर में 16 जनवरी से शुरू हुआ वैक्सीनेशन अभियान जारी है. पहले हेल्थ वर्कर्स (Health workers) फिर फ्रंट लाइन वर्कर्स और उसके बाद 60 से ऊपर के लोगों और फिर 1 अप्रैल से 45 से 60 साल के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ. 1 मई से अब 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवा भी वैक्सिनेशन के दायरे में आ जाएंगे. सभी को एंटी कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा. अब तक का आंकड़ा बताता है कि वैक्सिनेशन में सबसे ज़्यादा रुचि अधेड़ उम्र के लोगों ने दिखायी. शुरुआती दौर में ही सबसे ज़्यादा 45 से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र के नागरिकों ने वैक्सीन लगवाया.

45 से 60 वर्ष उम्र के 172756 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
कोरोना से लड़ने के लिए देश भर में शुरू हुआ वैक्सीनेशन का काम जबलपुर में भी तेजी के साथ किया जा रहा है. 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ वैक्सिनेशन निरंतर जारी है. बात जबलपुर की करें तो अब तक यहां वैक्सीन के 3,85,239 डोज लगाए जा चुके हैं. इनमें 3,45,275 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है जबकि जिले में 42,964 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी दोज भी लगवा ली है. शहर में औसतन रोजाना 5000 लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है.

आंकड़ों में देखें तो– 24124 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया

-18009 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
– 45 से 60 वर्ष उम्र तक की आयु के 172756 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
– 60 वर्ष से अधिक उम्र के 130386 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया
–   14643 हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है.

– 11464 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है.
– 45 से 60 वर्ष उम्र के 5867 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई
– 60 वर्ष से अधिक उम्र के 7990 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई









Source link