इंदौर में जनता कर्फ्यू बढ़ाने के संकेत: कलेक्टर बोले – कर्फ्यू के रिजल्ट अच्छे, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत, पाॅजिटिव पेशेंट बाहर घूमता मिला तो होगी FIR, मॉर्निंग वॉक वाले जाएंगे जेल

इंदौर में जनता कर्फ्यू बढ़ाने के संकेत: कलेक्टर बोले – कर्फ्यू के रिजल्ट अच्छे, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत, पाॅजिटिव पेशेंट बाहर घूमता मिला तो होगी FIR, मॉर्निंग वॉक वाले जाएंगे जेल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Collector Said Curfew Results Are Good, It Needs To Be Carried Forward, If Positive Patient Is Found Walking Outside, FIR Will Be Done, Morning Walkers Will Go To Jail.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 घंटे पहले

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जनता कर्फ्यू से संक्रमण दर में कमी आई।

कोरोना कर्फ्यू के बाद जनता कर्फ्यू आया, जिसमें थोड़ी सख्ती की गई। लेकिन उसके रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं। रिजल्ट को स्थिर रखने के लिए कर्फ्यू काे और बढ़ाए जाने की जरूर है। यह बात कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा, संक्रमण काे राेकने के लिए चार प्रकार की एक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे संक्रमण की स्पीड में कमी आती हैै। पहला लोगों की आवाजाही पर रोक और भीड़वाले इलाकों पर पाबंदी, कंजेस्टेड इलाकों के मरीजों को निकालकर कोविड केयर सेंटर पर भेजना और हॉस्ट स्पॉट एरिया में माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाना।

कलेक्टर ने कहा, कोरोना कर्फ्यू के रिजल्ट अब आना शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर होम आइसोलेशन में लोग अलग कमरे में रहने की जगह परिवार के साथ रह रहे हैं। कुछ तो बाहर भी घूम रहे हैं, जो कि आपराधिक कृत्य है। पॉजिटिव मरीज यदि बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर होगी। वह घर पर रहे, या फिर कोविड केयर सेंटर पर रहे। वहीं, माॅर्निंग वाॅक करने वालों को अब अस्थाई जेल भेजा जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि फीवर क्लीनिक पर जो भी सैंपलिंग करवाने आ रहा हैं, उसे सीधे दवाई दी जाए। वे मरीज कोविड की दवाई खाना शुरू कर दें। किल काेरोना अभियान के तहत जो भी कोविड लक्षण वाले मरीज हैं, उन्हें कोविड की किट देकर उनका इलाज शुरू कर रहे हैं। हम कोविड को कंटोल करने के लिए चार प्रकार के प्रयास कर रहे हैं। पहला जनता कर्फ्यू, कोविड केयर सेंटर में शिफ्टिंग, माइक्रो केंटेनमेंट जोन बनाना और जो ऐसे लक्षण वाले लोग हैं, उन्हें तत्काल दवाई का सेवन करवाना। इन चारों प्रयास से संक्रमण में कमी आएगी।

मॉर्निंग वॉक वालों पर होगी जेल भेजने की कार्रवाई
सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट अच्छे दिख रहे हैं। इसे स्थायित्व देना है, इसलिए सख्ती जरूरी है। हम और सख्ती करने जा रहे हैं। ऐसा दिख रहा है कि कुछ लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। मॉर्निंग वॉक वालांे को सख्त मनाही है कि वे नहीं निकलें। वे बिना मास्क के निकलते हैं। समूह बनाकर बातचीत करते हैं। यदि अब मॉर्निंग वॉक वाले बाहर निकलते नजर आए तो उन्हें अस्थाई जेल में डालने को कहा गया है। साइकिंलिंग को भी परमिशन नहीं है। बीआरटीएस कॉरिडोर को ब्लॉक करने को कह दिया गया है। मॉर्निंग वॉक का जो यह तरीका है, वह गलत है इसलिए उन्हें रोका जा रहा है। वे झुंड में नजर आते हैं, जो गलत है। यह उनके और उनके परिवार के लिए खतरा है।

किल कोरोना अभियान के तहत 100 फीसदी स्क्रीनिंग
कलेक्टर नेे कहा कि कंटेनमेंट जोन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। शहरी इलाकों में तो बीमारी का पता चल जाता है। वहीं, ग्रामीण एरिया में किल कोरोना अभियान के तहत 100 फीसदी स्क्रीनिंग हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र काफी ज्यादा फैला रहता है। इसलिए वहां पर हर घर का सर्वे किया जाना जरूरी है।

वहीं, डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का प्रभाव दिखने लगा है। संक्रमण दर कम हो रही है। परिणाम को देखते हुए हम और सख्ती करने जा रहे हैं। सभी साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि परिणाम आशानुरूप आ रहे हैं। सख्ती किसी को प्रताड़ित करना नहीं है, बल्कि यह सबके हित के लिए है।

मंत्री सिलावट बोले – कालाबाजारी करने वालों पर होगी रासुका की कार्रवाई
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बैठक में यह समीक्षा की गई कि कोराेना के चेन को कैसे तोड़े, इस पर बात हुई। जनता कर्फ्यू आमजन के हित के लिए है। इस चेन को तोड़ने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। यह चेन तब टूटेगी, जब जनता सहयोग करेगी। लोग जरूरत के हिसाब से बाहर निकलें। मास्क जरूर लगाएं। वैक्सीन जरूर लगवाएं। होम आइसोलेशन में रहने वालों से लगातार बात कर रहे हैं।

ग्रामीण अंचल में भी कोविड केयर सेंटर शुरू करने जा रहे हैं। हर पंचायत में 5 लोगों की टीम गठित की गई है। पिछले बार की तुलना में इस बार कोरोना का प्रकोप बहुत ही घातक है। घर में रहकर परिवार की रक्षा करो। यदि अब कोई कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो सीधे रासुका लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link