CSK vs SRH Live Score: चेन्नई और हैदराबाद के बीच दिल्ली में होगी जंग, सीएसके का पलड़ा भारी

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई और हैदराबाद के बीच दिल्ली में होगी जंग, सीएसके का पलड़ा भारी


नई दिल्ली. 2021 का 23वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ंमें आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैदान में आठ में से छह मुकाबले जीते हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंंग्स ने यहां चार मैचों में जीत हासिल की है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें सीएसके का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने 10 मैच जीते हैं जबकि हैदराबाद को सिर्फ चार बार सफलता हाथ लगी है. आईपीएल 2018 में चेन्नई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को चार मुकाबलों में हराया था जिसमें फाइनल भी शामिल था.

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की. उसने लगातार चार मैच जीते हैं और अब उसे नये स्थल फिरोजशाह कोटला मैदान पर भी विजय अभियान जारी रखने की उम्मीद रहेगी. वहीं हैदराबाद को आखिरी मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल





Source link