IPL 2021 PBKG VS RCB LIVE Score Updates: कुछ देर में होगा टॉस

IPL 2021 PBKG VS RCB LIVE Score Updates: कुछ देर में होगा टॉस


अहमदाबाद: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर आमने सामने होगी. थोड़ी देर में होगा टॉस. लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है.

टीमें इस प्रकार हैं :

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन.





Source link