सागर के सभी विकासखंड में खुलेंगे कोविड केयर सेंटर: BMC के मुख्य द्वार पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर संक्रमितों की जानकारी परिवार वालों तक पहुंचाएं, कलेक्टर ने कहा-गढाकोटा, खुरई की तर्ज पर संचालित करेंगे 100 बेड के कोविड केयर सेंटर

सागर के सभी विकासखंड में खुलेंगे कोविड केयर सेंटर: BMC के मुख्य द्वार पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर संक्रमितों की जानकारी परिवार वालों तक पहुंचाएं, कलेक्टर ने कहा-गढाकोटा, खुरई की तर्ज पर संचालित करेंगे 100 बेड के कोविड केयर सेंटर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Displays The Information Of The Infected To The Family By Putting A Display Board At The Main Gate Of BMC, The Collector Said Gadhakota Will Operate 100 bed Kovid Care Center On The Lines Of Khurai

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा करते कलेक्टर सिंह।  

  • बीएमसी का नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण, कलेक्टर ने बैठक में कोविड केयर सेंटर खोलने की कही बात

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित मरीजों को उचित इलाज की मुहैया कराने सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा बीएमसी के मुख्य द्वार पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी उनके परिवार वालों तक पहुंचाएं। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु से लेकर अंतिम संस्कार तक का मिनट-टू-मिनट चार्ट तैयार किया जाएगा।

उधर, कलेक्टर दीपक सिंह ने कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा और खुरई की तर्ज पर जिले के सभी विकासखंडों में कोविड केयर सेंटर संचालित किए जाएं। सभी कोविड केयर सेंटरों में बेड की संख्या 100 रखी जाए। कलेक्टर सिंह ने निर्देश देते हुए कहा खुरई व गढ़ाकोटा में कोविड केयर सेंटर सर्व सुविधा युक्त रूप से संचालित कराए जा रहे हैं। उसी प्रकार से सभी विकासखंड में कोविड केयर सेंटरों को संचालित करें। उन्होंने कहा अभी जहां भी 50 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर है उसे बढ़ाकर 100 बेड का किया जाए। सभी सेंटरों में ऑक्सीजन, दवा व अन्य संसाधनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा सेंटरों पर पैरामेडिकल स्टाफ की समस्या आती है तो तत्काल नर्सिंग कॉलेजों में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को 20 हजार रुपए प्रति माह के मानदेय पर तत्काल रखा जाए।

मृत मरीजों का मिनट-टू-मिनट चार्ट तैयार करें

सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री सिंह ने कहा बीएमसी के मुख्य द्वार पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी उनके परिवार वालों तक पहुंचाएं। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु से लेकर अंतिम संस्कार तक का मिनट-टू-मिनट चार्ट तैयार कराया जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल स्मार्ट सिटी के माध्यम से पीबीएक्स बॉक्स भी लगवाएं। जिसके माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीज की उनके परिवार वालों की आसानी से बात हो सकेगी। साथ ही मंत्री सिंह ने सभी वार्डों में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की कमी को देखते हुए तुरंत प्रत्येक वार्ड में 8 कर्मचारियों के मान से नियुक्तियां करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री सिंह बीएमसी प्रबंधन से चर्चा करते हुए।

समीक्षा बैठक में मंत्री सिंह बीएमसी प्रबंधन से चर्चा करते हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link