- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- The Nursing Incharge Of The Maternity Wing Itself Became Infected While Treating The Corona Infected, The Hospital Staff Said Goodbye
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा।एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल परिसर में नर्स को अंतिम विदाई देते अस्पताल के कर्मचारी
- अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा था उपचार, नहीं बचाई जा सकी जान
जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीजों को कोरोना से बचाने वाली खुशमिजाज नर्स खुद कोरोना से जंग हार गई, जिन्हे आज पूरे स्टाफ ने नम आंखों से विदाई दी। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते लोगों की दिन-रात सेवा में जुटी जिला चिकित्सालय में कार्यरत मेटरनिटी विंग की नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर श्रीमति फराह कुरैशी की इस महामारी के बीच मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे मौत हो गई, कोविड आईसीयू वार्ड में उन्होंने अंतिम सांसे ली। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। कुरैशी सिस्टर को जिला नर्सेस एसोसिएशन एवं जिला पैरामेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा उन्हें अंतिम विदाई पूरे सम्मान के साथ दी गई, जिला चिकित्सालय के प्रत्येक नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
कोरोना योध्दा को दी नम आंखों से विदाई
स्वर्गीय कुरैशी एक मृदुभाषी एवं कुशल इंचार्ज सिस्टर थी, जिनके असमय निधन पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय कुरैशी सिस्टर को सम्मान सहित अंतिम विदाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर जीसी चौरसिया, सीएस डाक्टर श्रीमति पी गोगिया, डाक्टर सुशील राठी, डाक्टर संजय राय, नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कल्पना उईके, मेट्रन जिला नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला बारी उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, जिला पैरामेडिकल एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष अनिल रघुवंशी सहित अन्य कोरोना योध्दाओं की आंखे नम दिखी।
अब तक 12 स्वास्थ्यकर्मियों की हुई है मौत
जिला चिकित्सालय से प्राप्त आकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से लड़ते लड़ते अब तक कुल 12 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है,वहीं वर्तमान में भी १ हजार से ज्यादा कोरोना वारियर्स कोरोना से जंग लड़ रहे है।