भोपाल का इनामी बदमाश मुख्तार मलिक पकड़ा गया, 56 मामलों में थी पुलिस को तलाश | bhopal – News in Hindi

भोपाल का इनामी बदमाश मुख्तार मलिक पकड़ा गया, 56 मामलों में थी पुलिस को तलाश | bhopal – News in Hindi


मुख्तार 1982 से भोपाल में अपराध जगत में सक्रिय था.

मुख्तार मलिक को रायसेन ज़िले के गौहरगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबा से पकड़ा (arrest) गया. उसके पास से 1 पिस्टल (pistol), 2 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद किए गए

भोपाल. भोपाल का कुख्यात माफिया मुख्तार मलिक पकड़ा गया. भोपाल पुलिस ने उसे रायसेन जिले में एक ढाबे से गिरफ्तार किया. मलिक पर राजधानी भोपाल के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं. पुलिस (Police) को कुल 56 मामलों में उसकी तलाश थी. मुख्तार मलिक की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था.

क्राइम ब्रांच में भी एक पुराने प्रकरण में मुख्तार मलिक की पुलिस को तलाश थी. वो काफी समय से फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस ने रायसेन के गौहरगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके से मुख्तार मलिक को गिरफ्तार किया.उसके पास से एक बंदूक और 25 कारतूस भी बरामद किए गए. क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी गोपाल धाकड़ का कहना है मुख्तार मलिक को गिरफ्तार करने के बाद उसे उन थानों के सुपुर्द कर दिया जाएगा जहां उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं और उससे कई मामलों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी.

गौहरगंज में पकड़ा गयाराजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में मुख्तार मलिक के खिलाफ 420 का एक मामला दर्ज है. वहीं हनुमानगंज थाने में भी उसके खिलाफ एक प्रकरण दर्ज है. अपराध की दुनिया में 1982 से वो भोपाल में एक्टिव है. उस पर भोपाल में करीब 56 मामले दर्ज हैं. वो भोपाल पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड फरार आरोपी था. मुख्तार मलिक को जिला रायसेन के गौहरगंज थाना क्षेत्र के जंगल पैराडाइज ढाबा से पकड़ा गया. उसके पास से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद किए गए.





Source link