जबलपुर हाई कोर्ट में मामले को लेकर दायर याचिका पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है. (सांकेतिक फोटो)
नागरिक उपभोक्ता मंच ने जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) में मामले को लेकर याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि इस फर्जीवाड़े के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं.
नागरिक उपभोक्ता मंच ने जबलपुर हाई कोर्ट में मामले को लेकर याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि इस फर्जीवाड़े के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. याचिका दायर होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में जल्द ही इसपर सुनवाई हो सकती है. बता दें कि फिलहाल मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है. भोपाल ईओडब्ल्यू ने इसमें एफआईआर भी दर्ज की है. साथ ही एमपी सरकार ने भी दो अफसरों को निलंबित किया है.
ये भी पढ़ें: MP में दलबदलू विधायकों के विरोध पर गरमाई सियासत, BJP ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
क्या है मामलाबता दें कि लॉकडाउन के दौरान एमपी के बालाघाट व मंडला जिले में गरीबों को जो चावल बांटे गए, उसपर केन्द्र सरकार ने एक रिपोर्ट दी. हाल में ही आई रिपोर्ट बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान एमपी के इन जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार ने जो चावल बांटे वो इंसानों के खाने लायक नहीं थे. वो पोल्ट्री यूज के चावल थे. इसके बाद से ही प्रदेश में सियासत गरमा गई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. मामले में ईओडब्ल्यू को फिलहाल जांच का जिम्मा सौंपा गया है.