Woman dies after being struck by electric wire from roof | छत से निकले बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Woman dies after being struck by electric wire from roof | छत से निकले बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत


सीहोर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर जिले के बड़वेली गांव के आशु मेवाड़ा का कहना है कि उसके घर के ऊपर से बिजली लाइन निकली है। जिसकी ऊंचाई करीब 4 फीट है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार बिजली कंपनी को की गई, लेकिन कोई निराकरण नहीं हो सका। इसका खामियाजा गुरुवार को परिवार की हीरा बाई को इन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी शिकायत कलेक्टोरेट में की है।

आशु मेवाड़ा ने आवेदन में बताया कि बिजली कंपनी का कहना था कि तुम्हारा लगभग 20 हजार रुपए का खर्च आएगा। इसमें घर के ऊपर से बिजली के तार हटाकर साइड से लाइन निकाल दी जाएगी। यदि पूरी तरह से हटाकर घुमाकर तार डालेंगे तो करीब 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। आशु ने बताया कि उक्त राशि खर्च नहीं कर पाने के कारण गुरुवार को उनके परिवार की हीरा बाई की उक्त तारों से करंट लगने के कारण मौत हो गई।

0



Source link