440 retailers get 10-10 thousand rupees, 2950 will be given | 440 फुटकर विक्रेताओं काे 10-10 हजार रुपए मिले, 2950 काे मिलेगा लाेन

440 retailers get 10-10 thousand rupees, 2950 will be given | 440 फुटकर विक्रेताओं काे 10-10 हजार रुपए मिले, 2950 काे मिलेगा लाेन


हाेशंगाबाद18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर याेजना में 3,682 फुटकर विक्रेताओं के पंजीयन

शहर के कामगार श्रमिकाें, फुटकर विक्रेताओं काे प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर याेजना के तहत 440 फुटकर विक्रेताओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। काेराेना संक्रमणकाल में बंद के दाैरान प्रभावित हुए व्यवसाय दाेबारा शुुुरू करने और श्रमिकाें को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल की जा रही है।

शासन के निर्देश पर नपा ने शहर के 3 हजार 682 कामगार श्रमिकाें ने अपने पंजीयन कराए, जबकि केवल 2 हजार 950 कामगार श्रमकाें काे ही शासन की ओर से लाेन स्वीकृत किया जाएगा। अब तक शहर के पंजीकृत 440 श्रमिकाें काे दस-दस हजार रुपए का लाेन उनके खाते में पहुंच चुका है।

दरअसल, 22 मार्च से 30 मई के बीच लाॅकडाउन के दाैरान शहर के सैंकड़ाें कामगार श्रमिक बेराेजगार हुए थे। इसके चलते बड़ी संख्या में ऑटाे रिक्शा चालक,चाय व पान गुमठी संचालकाें सहित अन्य कई फुटकर विक्रेताओं का राेजगार समाप्त हाे गया था।

अनलॅाक हाेने के बाद जून माह से लाेगाें ने व्यवसाय करने शुरू किए हैं। लेकिन अनलाॅक हाेने के बाद भी अब तक ट्रेन और बस सेवाओं सहित स्कूल शुरू नहीं हुए जिसके चलते फुटकर विक्रेता और ऑटाे रिक्शा चालकाें ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराए हैं।
15 दिनाें में लक्ष्य पूरा करेंगे

नाेडल अधिकारी मयूरी बरवडे ने बताया अगले 15 दिनाें में सभी 2 हजार 950 श्रमिकाें काे ऋण देने का लक्ष्य पूरा करा लिया जाएगा। बरवड़े ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग कामगार पंजीयन और ऋण देने की प्रक्रिया में प्रदेश में सबसे अव्वल है। साथ ही हाेशंगाबाद जिला टाॅप टेन में शामिल है।

लाेन चुकाने पर अगले साल मिलेगा 20 हजार लाेन
शहर में याेजना की नाेडल अधिकारी मयूरी बरवड़े ने बताया कि यदि श्रमिक अपना ऋण एक वर्ष के नियत समय में चुका देता है ताे अगले साल उसे 20 हजार रुपए का ऋए मिलेगा। साथ ही यदि बैंक की किस्त ऑनलाइन जमा कराता है ताे उसे प्रत्येक किस्त पर 100 रुपए का केशबैक दिया जाएगा।

0



Source link