Mandhata Congress Candidate Uttam Pal Car Accident Update; Ten Year Old Child Died | कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए जा रही कार ने 10 साल के मासूम की कुचला, मौत

Mandhata Congress Candidate Uttam Pal Car Accident Update; Ten Year Old Child Died | कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए जा रही कार ने 10 साल के मासूम की कुचला, मौत


खंडवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी कार की टक्कर से बच्चे की मौत हुई, पुलिस ने कार को जब्त किया।

  • कार मांधाता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह की कंपनी की है
  • हादसा मूंदा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव की, पुलिस ने केस दर्ज कर कार जब्त की

खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपालसिंह की कंपनी की कार से टक्कर लगने से 10 साल के बच्चे की माैत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर मूंदी थाना के उदयपुरा गांव में हुआ। हादसे के बाद उसी कार से बच्चे को अस्पताल लेकर जाया। पुलिस ने मामला दर्जकर ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार मांधाता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह की कंपनी की है। कार पुनासा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जा रही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे ग्रामीण।

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे ग्रामीण।

मूंदी के थाना प्रभारी अंतिम पवार ने बताया कि उदयपुरा गांव का है। हादसे में 10 साल के मयंक की माैत हुई है। पीएम के बाद प्रारंभिक कार्रवाई कर डायरी पुनासा पुलिस को भेजी जा रही है। हादसे को लेकर कहा कि परिजनांे की हालत ऐसी नहीं है कि वे कुछ बोल पाएं। कांग्रेस के प्रत्याशी की गाड़ी है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों के बयान के बाद ही मामला पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि कार एमपी 68 सीए 0099 सिंह की कंपनी पुरनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है। कार ड्राइवर चला रहा था। उसमें कौन-कौन सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नर्मदा नगर एवं मुंदी थाने की पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी के पिता पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संवेदना मृतक परिवार के साथ है। उन्हें पता चला था कि हमारी कंपनी की गाड़ी से पुनासा के पास एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। जानकारी ली तो पता चला कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ, वही गाड़ी घायल को लेकर मूंदी थाने गई है। एक्सीडेंट की रिपोर्ट करवाने मैं खुद थाने आया, मैंने एसपी को भी मामले की जानकारी दी। इसका कारण यह है कि ऐसी गाड़ी तो 100 मिल सकती हैं, लेकिन जिसका बेटा चला गया, वह अब वापस नहीं आ सकता। ये मेरे गांव के बगल के बनवाड़ा के रहने वाले हैं। मुझे इसके लिए बहुत पीड़ा है। एक झूठ बोलो तो 100 झूठ बोलना पड़ता है। उन्होंने कार और ड्राइवर दोनों को ही पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।



Source link