इंदौर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने फर्जी मतदान कराने का लगाया आरोप
- इंडेक्स मेडिकल कॉलेज मतदान केंद्र का मामला
इंदौर.
सांवेर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनावों के दौरान इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के बूथ पर दोपहर में जमकर हंगामा हुआ। यहां पर एक कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक दो फर्जी वोटर को मतदान करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी और यहां मौजूद अधिकारियों में जमकर विवाद हुआ।
सांवेर विधानसभा में बनाए गए इंडेक्स कॉलेज के मतदान केंद्र को लेकर सुबह से ही हंगामा चल रहा था। दोपहर में यहां वोट डालने आए एक युवक को कांग्रेस नेताओं ने पकड़ लिया। उसके पास वोटर आईडी नहीं था और न ही अन्य कोई दस्तावेज। इस वोटर के पकड़ाए जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। हालांकि यहां पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें जांच करने की बात कही, जिसके बाद यहां पर हंगामा शुरू हो गया। पकड़ाए गए फर्जी वोटर को खुडैल पुलिस को सौंप दिया गया। इसके कुछ देर बाद वोट डालने आई एक युवती को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति ली। कांग्रेस नेताओं की आपत्ति के बाद उससे भी दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वो कोई दस्तावेज नहीं दे पाई।वहीं इसको लेकर भी कांग्रेस नेताओँ ने अधिकारियों के समक्ष आपत्ति ली। यहां लगातार इस तरह के मतदाताओं के पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने जमकर हंगामा भी किया। हालांकि अधिकारी इस दौरान जांच करने की बात करते रहे।