करवा चौथ: चांद को देखकर सुहागिन महिलाओं ने तोड़ा निर्जला व्रत ,इससे पहले महिलाओं ने भगवान गणेश को पीले फूलों की माला और लड्डू का भोग लगाया

करवा चौथ: चांद को देखकर सुहागिन महिलाओं ने तोड़ा निर्जला व्रत ,इससे पहले महिलाओं ने भगवान गणेश को पीले फूलों की माला और लड्डू का भोग लगाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Suhagin Women Broke The Nirjala Fast On Seeing The Moon, Before This, Women Offered A Garland Of Yellow Flowers And Laddus To Lord Ganesha.

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोलह शृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर्व पर रखे गए निर्जला व्रत को बुधवार रात करीब 8 बजे चांद की रोशनी में छलनी से अपने पति को देखकर खोला। इससे पहले महिलाओं ने भगवान गणेश को पीले फूलों की माला और लड्डू का भोग लगाया।

शिव पार्वती को बेलपत्र व शृंगार की वस्तुएं अर्पित की। मिट्टी के करवे पर रोली से स्वास्तिक बनाए तथा करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। चंद्र देवता की भी पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य दिया तथा उनकी रोशनी में पति की झलक देखने के बाद व्रत खोला।

गौरतलब है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं।



Source link