कार्रवाई: थाने में हंगामा करने वाले 50 से अधिक लो गों पर केस दर्ज

कार्रवाई: थाने में हंगामा करने वाले 50 से अधिक लो गों पर केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शिवपुरी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मामला फायनेंस कंपनी दफ्तर में झगड़े के बाद युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या का

युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में लोगों ने बदरवास थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात छह नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की रात छह नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को नामजद छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। चार नामजद आरोपियों सहित अन्य आरोपियों की वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर पहचान की जा रही है।

29 नवंबर को युवक नीरज जाटव ने कुल्हाड़ी गांव के पास ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले नीरज जाटव का बदरवास में बजाज फायनेंस कंपनी के मैनेजर व दो ऑपरेटरों से झगड़ा हुआ था। मोबाइल फायनेंस की लगभग किस्त जमा करने के बाद कैशबेक की रकम नहीं मिलने पर नाराज नीरज से लैपटॉप टूट गया था।

पुलिस केस के डर से नीरज ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं घटना के विरोध में कुछ लोगों ने थाने आकर विरोध प्रदर्शन किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ इसलिए पुलिस ने धारा 147, 353, 188 के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने थाने पर पथराव भी कर दिया है। पुलिस विवेचना में आने वाले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।



Source link