Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया।
जिले के सादलखेड़ा में शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार तूफान वाहन कंटेनर में घुस गया। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चित्तौड़गढ़ एसपी दीपक भार्गव भी पहुंच गए हैं।
प्राथमिक सूचना के आधार पर पता चला है कि शनिवार को रतलाम के ताल के रहने वाले परिवार शंकरलाल के बेटे शिवनारायण और बेटी हवाकुंवर की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। इसके अलावा गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। तीनों जोड़े परिवार समेत शनिवार को सांवलिया सेठ दर्शनों के लिए गए थे। लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुस गया।